झरिया । शनिवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के ऐना कोलियरी तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लगभग 22 वर्षीय विशाल भुइया के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि नहाने के क्रम में विशाल तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में उसे तालाब से निकाल झरिया एवं धनबाद के निजी नर्सिंग होम में ले गये । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक असंगठित मजदूर कैलाश भुइया  का एकलौता पुत्र था । घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *