दिल्ली में बनेगा अमृत वाटिका- योगेंद्र यादव

झरिया । मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के निमित्त शनिवार को बस्ताकोला मंडल के बूथ संख्या 11 व 12 के अंतर्गत चलाया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव थे। उन्होंने कहा कि इस मिट्टी को इकट्ठा कर दिल्ली भेजा जाएगा। वहां अमृत वाटिका का निर्माण होगा। जिससे प्रत्येक घर लिए जा रहे मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान योगेंद्र यादव ने ग्रामीणों से 27 सितंबर को आरएसपी कॉलेज में होने वाले संकल्प यात्रा में आने का भी अनुरोध किया। योगेंद्र कहा कि बाबुलाल मरांडी को आगामी मुख्यमंत्री बनाना है तो संकल्प यात्रा को बनाना है। इस कार्यक्रम

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल के उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा ने किया। मुख्य रूप से प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी, मंडल के पालक रामप्रकाश सिंह, ईश्वर प्रसाद, संतोष रवानी, संजय रवानी, रंजीत दास, रूपेश गुप्ता, गोपाल यादव, संजय राम, पप्पू पासवान, मृत्युंजय सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा गिरी, सरिता सिंह, राजू पासवान, कविता पासवान, गौरी देवी के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *