निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । फतेहपुर थाना अन्तर्गत गांव अगैया में आलोक कुमार मुर्मू के घर से बीते 2 सितंबर को अज्ञात चोरों के द्वारा स्टील का पलंग एवं बजाज मोटरसाईकिल चोरी कर लिया था। जिसके बाद आलोक कुमार मुर्मू आगेया थाना फतेहपुर के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध फतेहपुर थाना काण्ड संख्या- 27/2023, दिनांक – 15.09.2023, धारा 380 / 454 भा0द0दि० अंकित किया गया। एस पी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि काण्ड अनुसंधान के क्रम में अधोहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार एक टिम का गठन कर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में इस काण्ड में संलित पाँच अपराधकर्मी को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा अपने सहयोगीयों के साथ उक्त तिथि को घटना कारित करने एवं चोरी की गई मोटरसाईकिल एवं स्टील का पलंग को खरीद बिक्री की बात स्वीकार की गयी है तथा इन समानों की बरामदगी भी हो चुकी है। (1) रोहन किस्कू, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता निर्मल किस्कू, (2) मानिक राणा, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता स्व0 जोगेश्वर राणा, (3) विवेक राणा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता कार्तिक राणा तीनों ग्राम आगैया का वहीं (4) मैनेजर मुर्मू, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व० चुड़ा मुर्मू, ग्राम- बानरनाचा, गाजाटोला डुमरिपाड़ा, (5) नावीक मंडल, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० गोला चन्द्र मंडल, ग्राम- जोरडीहा सभी थाना फतेहपुर, जिला- जामताड़ा का है।

तीनो गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर (1) मोटरसाईकिल Bajaj Platina 100EX (अभियुक्त मैनेजर मुर्मू के घर से ), (2) TVS Star City 110, (3) स्टील का पलंग। वहीं अभियुक्त मानिक राणा के घर से अभियुक्त नायीक मंडल के घर से मिला। एस पी ने आगे कहा कि ये सभी शातिर मोटरसाइकिल चोर है जो जामताड़ा जिला के विभिन्न स्थानों में मोटरसाइकिल चोरी कर बोकारो और धनबाद जिले में उसे बेच देते थे। इस छापामारी टीम में 1. पु०अ०नि० थाना प्रभारी आलोक कुमार, 2. स०अ०नि० फिलिप बरला, 3. स०अ०नि० सुप्रभा मुर्मू, 4. स०अ०नि० शेख जियाउर रहमान एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *