कतरास । भाजपा 2014 ,2019 के चुनाव से ज्यादा सीट जीतेगी उक्त बातें भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने तेतुलमारी स्टेशन रोड स्थित भाजपा नेता अजय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुये कहा। श्री दास में कहा कि जनता को राज्य सरकार ने जल जंगल जमीन के नाम पर ठगने का कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि ये सरकार को जनता आगामी 2024 के चुनाव में मुहतोड़ जबाब देगी,उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा को सही उपयोग के लिये एक भारत एक चुनाव की सोच काबिले तारीफ है।सरकार राज्य से खनिज संपदा को लुटवाने में व्यस्त है,उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का तोड़ नही है।सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है,भाजपा के प्रदेश सह-संयोजक विस्थापन एवं पुनर्वास प्रकोष्ठ अजय कुमार सिंह ने कहा कि इनके कार्यकाल में झारखंड के चहुमुखी विकास हुआ था।
नरेंद्र मोदी जी के सोच (वन नेशन वन इलेक्शन ) एक देश एक चुनाव यह अच्छी पहल है।मौके पर अजय कुमार सिंह,मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह,शिक्षाविद डॉक्टर रंजीत कुमार,राममूर्ति सिंह, राकेश सिंह,पंकज सिंह,चुन्ना यादव,बबलू बर्मन, स्वयं स्वर्ण,गोपाल केवट,असीम दत्ता,काजल कुमारी, पायल कुमारी,बिरेन्द्र कुमार सिंह,विक्की सिंह,आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
