कतरास । दिनदहाड़े हुई चाकू बाजी से मची अफरा- तफरी, स्थानीय लोग भी रह गए सन्न । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर पुटकी थाना क्षेत्र के ए टाइप ग्राउंड के समीप आपसी रंजिश में जमकर चाकू बाजी हुई । घटना के बाद क्षेत्र में अपरा- तफरी मच गई । वहीं घटना में मुखिया के पुत्र समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुटकी पुलिस को दी सूचना मिलने ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच गई । मौके से पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और लेकर थाने चली गई है । वहीं घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेज दिया गया है ।
