धनबाद । शुक्रवार की देर रात माया कैटरर के मालिक अनिल गुप्ता का सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गया घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं अनिल गुप्ता के निधन की खबर सुनते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया एफसीआई गोदाम के समीप चावल लदे ट्रक संख्या जेएच 10 यू – 9951 के चपेट मे आकर बाइक सवार अनिल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना धनसार पुलिस को दी।धनसार पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मनईटाड़ के अनील कुमार गुप्ता के रूप मे हुई है।इसके पूर्व वह पुराना बाजार रतनजी रोड मे रहता था। अनिल बाइक से मनइटाड़ स्थित अपने घर जा रहा था। तभी बाल सुधार गृह स्थित एफसीआई गोदाम से चावल लोड कर ट्रक तेज रफ्तार से जा रही थी, जिसने बाइक संख्या जेएच 19 एडी – 4725 को अपने चपेट में ले लिया और मौके पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पाकर मृतक के स्वजन बरमसिया पहुंचे।स्वजन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे।वहीं स्थानीय लोग सड़क जाम करने पर अमादा थे।देर रात मृतक के स्वजन जुटने लगे।वहीं आक्रोशित लोगों ने ट्रक मे तोड़फोड़ करने लगे।लोगों को आक्रोश को देखते हुए धनसार पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

इस घटना से लोग इतने आक्रोशित थे कि ट्रक मे आग लगाने की बात कर रहे थे।लेकिन वहां मौजूद पुलिस मामले को संभालने मे जुटी थी।घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि बरमसिया मुख्य मार्ग मे एफसीआई गोदाम मे अनाज लोड लेने दर्जनों ट्रक आते है।पहले लोड करने को लेकर यहां ट्रकों की आपाधापी लगी रहती है।ट्रकों से यह रास्ता अक्सर जाम हो जाता है।इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।यहां हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पर पुलिस इस ओर कारवाई नहीं करती।

जाम के दौरान बरमसिया मे अवैध कोयला लदे चार चार सौ सात वाहन भी आ पहुंचा । यह वाहन देख धनसार पुलिस ट्रक को वहां से हटाना चाहा।ताकि जाम हटे।इसपर आक्रोशित लोगों ने धनसार पुलिस को खुब खरी खोटी सुनाई।लोगों का कहना था कि पहले पुलिस चुप थी।कोयला गाड़ी देख जाम हटाने लगी।लोगों का गुस्सा देख कोयला लदे वाहन चालक गाड़ी को दूसरे रास्ते से भगाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *