भगतडीह । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भाजपा नेता अभिषेक सिंह के ऐना आवास पहुंचे बहन की शादी की शुभकामनाएं दी और एना कोलियरी के 100 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना किया,उसके बाद अभिषेक सिंह के पिता विजय सिंह ने गुलदस्ता और परिजनों ने अंगवस्त्र देकर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया ,इस दौरान युवाओं ने भाजपा नेता अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री का भगतडीह मोड़ में जोरदार स्वागत किया,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि मौजूदा सरकार से राज्य के हर वर्ग की जनता परेशान है तथा आने वाले समय मे फिर से राज्य में कमल खिलेगा ।
मौके पर ऐना परियोजना पदाधिकारी प्रणव दास, हलधर सिंह, विक्रम सिंह, आलोक सिंह, सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।
