कतरास । धीरज रवानी हत्याकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन किया गया।जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ कार्यालय में बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू के द्वारा दी गई।विगत 13 सितंबर को लगभग दोपहर ढाई बजे बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपर मंदरा काली मंदिर के समीप धीरज कुमार रवानी नामक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मृतक की पत्नी द्वारा मामले की लिखित शिकायत करने के उपरांत प्रशासन द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए छापामारी किया गया। जिसमें एक अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए दो हथियार व तीन गोली जब्त किया गया।घटना स्थल से तीन खोखा और एक गोली बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध के कारण हुई धीरज की हत्या, गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।
