झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित दुख हरणी मंदिर पुल के समीप गुरुवार को तेज रफ़्तार हाइवा ने सड़क किनारे बाइक संख्या बी आर 01 बीजी 2387 पर बैठे युवक को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। युवक की पहचान आरएसपी कॉलेज के बीएड फ़ाइनल ईयर के छात्र राज  विवेक ओझा के रूप में हुई है। युवक का दाहिना हाथ भी बुरी तरह  से जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवक को स्थानीय लोगों ने धनबाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज़ चल रहा है। वही चालक  हाइवा लेकर फरार हो गया, घटना के सुचना पाकर  झरिया पुलिस  से बाइक को ज़ब्त कर थाना ले आई है। फिलहाल पुलिस आसपास मे लगे  सीसीटीवी के जरिए जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

बस्ताकोला क्षेत्र  राजापुर परियोजना से बोरागढ व बीएनआर साइडींग के लिए  हाइवा व  ट्रक नाबालिक के द्रारा परिचालन किया जाता है, जल्दी ट्रीप लगाने के चक्कर में रफ़्तार बेलगाम होती है। इनके पास न तो भारी वाहन चलाने का लाइसेंस है और ना ही ड्राइविंग की सूझबूझ और परिपक्वता। ऐसे में दुर्घटना होने का भय हमेशा रहता है। इसके बावजूद रफ़्तार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है, आए दिन सड़क पर लोग इसके शिकार होकर अपनी जान तक गवां रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *