तोपचांची । ACB की टीम ने गुरुवार को तोपचांची अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा काे 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया । मामले को लेकर बताया जाता है कि नेशनल हाईवे पर जमीन अधिग्रहीत से संबंधित रिपोर्ट धनबाद भू-अर्जन कार्यालय को सौंपने को लेकर था । एसीबी डीएसपी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तोपचांची प्रखंड के सिंहडीह निवासी शरद कुमार महतो के शिकायत पर राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार सिन्हा को 5 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर शरद कुमार महतो का जमीन अधिग्रहीत किया जा रहा था । जिसे लेकर धनबाद भु-अर्जन कार्यालय के द्वारा जमीन संबंधित रिपोर्ट की मांग की गई थी । रिपोर्ट सौंपने के एवज में 10 हजार रुपया की मांग की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *