धनबाद । ‘सावधान’ साइबर ठगों ने ठगी का निकाला नया तरीका, यदि आपके मोबाइल मे कोई अंजान लिंक का मैसेज आए तो आप उसे बिल्कुल न खोलें, नही तो चंद सेकेंड में आप हो सकते है कंगाल । साइबर ठगों द्वारा आपको एक लिंक भेजा जाता है, उस लिंक को आप जैसे ही ओपन करते ही आपके खाते या क्रेडिट कार्ड से पैसे की निकासी हो सकती है। बुधवार को ऐसा ही एक मामला धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटाड़ सिंघाड़ा तालाब क्षेत्र से सामने आया है। जहां प्रसन्नजीत बरारी के एकाउंट से साइबर अपराधियों द्वारा 81288 रूपए की अवैध निकासी कर ली गई ।प्रसन्नजीत ने इस संबंध मे धनसार थाना मे शिकायत किया है।इनका कहना है कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक लिंक का मैसेज आया।इस लिंक को मेरे बेटे अमरजीत ने खोला।इसके बाद मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे की निकासी हो गई।
