धनबाद । सदर थाना क्षेत्र के हीरक रोड में स्थित असर्फी अस्पताल में नेता रमेश पांडे के भाई तथा उसके दोस्तों ने जमकर हंगामा किया। वहां कार्यरत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल में स्थिति को संभालने में जूट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रमेश पांडे नामक नेता के भाई अपने गुर्गों के साथ अस्पताल में पहुंचकर बवाल किया। कर्मियों द्वारा विरोध जताने पर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। नेता का भाई लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर अस्पताल पहुंचा था। मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ पहुंच कर स्थिति को संभाला।

वहीं अस्पताल की एक महिला कर्मी का कहना है कि गालियों की बौछार तथा जान मारने की धमकी के साए में वह जान देने को तैयार है। लेकिन ऐसे असामाजिक तत्वों से डरनेवाला नहीं है। धनबाद जिला के अमन चैन को खत्म करने के लिए ऐसे असामाजिक तत्व आए दिन जहां तहां हंगामा करते हैं। जिस पर अंकुश लगाना काफी जरूरी है।
मालूम हो कि जिले के चर्चित नेता रमेश पांडे के भाई गुरुवार को असर्फी अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनका पहचान वाला इलाजरत है। अस्पताल में किसी बात को लेकर कर्मियों से बहस हुई।

जिसके बाद अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मरीज, परिजन तथा कर्मी बदहवास होकर दौड़ते-भागते दिखे। जिसे जिधर जगह मिला, उधर छुपने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने :
असर्फी अस्पताल में नेता के भाई और उसके गुर्गो द्वारा अस्पताल कर्मियों से मारपीट मामले में वहां लगे सीसीटीवी का फुटेज सामने आया है। जिसमें स्पष्ट देखा जा रहा है कि मुख्य द्वार से चार-पांच युवक अस्पताल प्रांगण में आते हैं। वहां एक युवक के साथ मारपीट करते हैं। गेट पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मी हस्तक्षेप करता है, तो उसे भी धक्का देकर हटा दिया जाता है। वही अन्य लोगों के साथ मारपीट होते भी दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *