बरोरा । बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपर मंदरा बस्ती में बुधवार की दोपहर 2 बजे के आसपास एक युवक की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक धीरज रवानी (उम्र 28 वर्ष) अपर मंदरा पंचायत के मुखिया पति शंकर बेलदार का निजी वाहन चलाने का काम करता था. मृतक का पिता ज्ञान रवानी मेहनत मजदूरी कर अपने घर का जिविकोपार्जन किया करते हैं. घटना के पीछे क्या कारण है इसका पता नहीं चल पाया है परन्तु वस्तुस्थिति को देखते हुए इसे लोग आपसी रंजिश बता रहे हैं. घटनाक्रम के अनुसार मृतक अपर मंदरा स्थित मुखिया पति शंकर बेलदार के आवास के समक्ष खड़ा था तभी वहां पहुँचे टिंकू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर ने उसे सीने में गोली मार दी.
उसे तत्काल डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सुचना पाकर मौके पर बरोरा एवं बाघमारा थाना प्रभारी सदल बल पहुँचे. पुलिस ने लोगो की निशान देही पर गोली मारने वाले युवक टिंकू ठाकुर को हिरासत में ले लिया है. उसे हिरासत में लेकर बरोरा थाना ले जाया गया है. घटना को लेकर लोगो में काफ़ी रोष है. घटनास्थल के समीप मृतक के आवास के समक्ष लोग मृतक का शव घेर कर बैठे हैं.
