बलियापुर । खेलो झारखंड अभियान के तहत सोमवार को खेतटाँड़ फुटबॉल मैदान में शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य उषा महतो ने किया। 14 वर्ष आयु वर्ग के ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की नेहा मोदी, पूनम कुमारी, रुबी कुमारी व बालक वर्ग में श्यामल मोदी, अभिजीत विश्वकर्मा, किस्मत टुडू वही ऊंची कूद के 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका ज्योति कुमारी, पूर्वाषा कुमारी, अर्पिता कुमारी व बालक वर्ग के पंकज महतो, मंजूर अंसारी, विष्णु हेम्ब्रम शामिल है। 19 वर्ष आयु वर्ग के ऊंची कूद में बालिका वर्ग की लक्ष्मी कुमारी, 100 मीटर दौड़ के 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका भारती कुमारी, मोनिका कुमारी बालक वर्ग के अर्जुन, विकास, गोरी, अरुण हेम्ब्रम, 100 मीटर दौड़ के 17 वर्ष बालक वर्ग के आनंद हेम्ब्रम, गौतम कुमार महतो, अभिषेक मंडल, बालिका वर्ग में पूनम कुमारी, प्राची कुमारी, आशा कुमारी चयनित हुई। 200 मीटर दौड़ 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में सनातन मुर्मू , आकाश मुर्मू व विकास महतो, बालिका वर्ग में नेहा कुमारी, भारती कुमारी व मनीषा कुमारी, 200 मीटर दौड़ के 17 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग की चंदू कुमारी, सपना कुमारी व अफसाना खातून वही बालक वर्ग में सुमित कुमार महतो, अजीत हेम्ब्रम, गोपीनाथ चौबे का चयन हुआ।
400 मीटर दौड़ में 14 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग में डोली कुमारी, नीतू कुमारी व प्रिया कुमारी, बालक वर्ग में अर्जुन हेंब्रम, अमन कुमार, विशाल, 400 मीटर दौड़ के 17 वर्ष आयु वर्ग के कुसुम कुमारी, माया कुमारी व प्राची कुमारी, बालक वर्ग में सुमित कुमार महतो, गोपीनाथ चौबे व विष्णु गौरी चयनित हुए। 400 मीटर दौड़ 19 वर्ष आयु वर्ग के बालिका वर्ग में करिश्मा प्रसाद व शीतल कुमारी बालक वर्ग में दीपक बाउरी का चयन हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, बीपीओ राकेश प्रसाद, मुखिया गणेश महतो, मुखिया संजय गोराई, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमार महतो, परितोष घोषाल, नारायण पंडित, तारिणी रवानी, कुलदीप, दिलीप बाउरी, पंसस दिवाकर महतो, दीपाली कुमारी, दीपक कुमार मंडल, सरिता कालिंदी, गीता कुमारी आदि मौजूद थे।
