बलियापुर । प्रखंड के आमझर पंचायत के खेतटांड़ पंचायत भवन के पीछे मैदान में हाल ही में बने करोड़ों की लागत से बने जल मीनार में हजारों लीटर की पानी की हो रही है बर्बादी, जल मीनार के ऊपर बड़ा सा लीकेज हुआ हैं । जिससे हजारों लीटर पानी की रोज हो रही है बर्बादी , इतना ही नहीं पानी के रिसाव के कारण सामने ही बने सड़क भी प्रभावित हो रही है बताते चलें कि लगभग 2 से 3 साल के अंदर ही जल मीनार लीकेज हो गया। भीषण गर्मी में जहा लोग पानी के लिए बूंद बूंद के लिए तरस रहे वही आमझर पंचायत के खेतटांड़ में बने जल मीनार से इतना पानी की बर्बादी हो रहा है कही न कहीं न पिएचडी विभाग का हर घर जल नल योजना धूमिल नजर आ रही है कई खामियां देखने को मिल रहा हैं वही जनप्रतिनिधि सिर्फ मुद्दा उठाए जाने एवं कार्रवाई करने का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं ।

मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने कहा कि प्रखंड सभागार बलियापुर में पंचायत समिति मुखिया वार्ड सदस्यों की बैठक में मामले को गंभीरता से लेते हुए बातें रखी गई थी विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई साथ में कई सारे निर्देश भी दिए गए फिलहाल स्थिति जस की तरफ बनी हुई है अगली बैठक में इसका निष्पादन अवश्य की जाएगी।
वही प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हम लोग हमेशा ही प्रखंड सभागार में मासिक बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा करते हैं खास करके गर्मी का मौसम में जो पानी की समस्याएं रही है साथ ही साथ करोड़ों की लागत से जल मीनार का निर्माण हुआ और जलमिनर निर्माण होने के बाद हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है लेकिन आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जो चिंता का विषय बना हुआ है निश्चित तौर पर शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की मांग की जाएगी साथ में साथ जो भी दोषी संवेदक हैं उन पर भी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *