कतरास । कतरास- कपुरिया सड़क मार्ग पर भेलाटांड व आदर्शनगरी के बीच अवस्थित कतरी नदी के पानी में सोमवार अहले सुबह 18 वर्षीय विष्णु पासवान उर्फ डान का शव पाए जाने की घटना से सनसनी फैल ग ई। वह बीते शनिवार से घर से गायब था। शव पेट के बल पानी में गिरा हुआ था। सूचना पाकर आसपास इलाका के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट ग ई। घटनास्थल जोगता व कतरास थाना की सीमा पर होने के कारण दोनों थाना की पुलिस वहां पहुंची। लोगों की मदद से शव को सीधा करवाया गया, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *