कतरास । तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय के द्वार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूरों ने तालाबन्दी कर विरोध जताया। सनद रहे कि रविवार ई एन एम बिभाग द्वारा दिनभर बिजली काटकर विरोध प्रदर्शन किया था,देर रात्रि ग्रामीणों का गुस्सा व विरोध के बाद रात्रि 10 बजे लाइन दिया गया था।सोमबार को पुनः संयुक्त मौर्चा के बैनर तले सभी ऑपरेटरों व मजदूरो कोलियरी गेट में तालाबंदी कर विरोध करते हुये धरना पर बैठ गये। धरना में सत्येंद्र सिंह,गोपाल सिंह,सदेश चौहान, हरिद्वार चौहान, संजय धियकार, अजित राणा, संजय चौहान,कमलेश यादव,राणा शर्मा,फकीरचंद बाउरी, सहित अन्य महिला पुरुष कोलकर्मियो ने भी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *