सिंदरी । रविवार को झारखंड सरकार जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट योजना अन्तर्गत धनबाद नगर निगम क्षेत्र झरिया अंचल के राजकीय बुनियादी विद्यालय बीआईटी सिंदरी बाउंड्री वॉल कार्य का शिलान्यास धनबाद सांसद, पशुपति नाथ सिंह सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । जिसकी प्रकल्पित राशि 38,98,000 है पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि बहुत जल्द इस स्कूल की सौंदर्य करण किया जाएगा मौके पर बीआईटी के निर्देश पंकज राय राष्ट्रीय बुनियादी राजकीय विद्यालय के प्रधान अध्यापक मंजू देवी सांसद प्रतिनिधि शैलेश सिंह विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक धर्मेंद्र महतो शत्रुघ्न महतो प्रकाश बाउरी इंद्र मोहन सिंह बृजेश सिंह सुशांत महतो अनिमा सिंह राजेश मुंडा चंद्रकला असीमा रानी सेन सुनील बाउरी वीरेंद्र कुमार महतो अशोक महतो भगत राय अरुण दसौंधी शिवचरण महतो आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *