कतरास । गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा सिजुआ मोड़, जहां लगभग 13 राउंड गोली चलने से क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर मोड़ में कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व बनाने को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर गोली चली । जिसमे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने टायर में आग लगा कर सड़क जाम कर दिया । वहीं मामले को लेकर स्थानीय पुलिस सहित कोई भी कुछ बोलने से कतरा रहा है । फिलहाल सिजुआ सकलदेव सिंह चौक पर सैकड़ो लोग जमे हुए है वही आस पास की थाने की अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुला लिया गया है । अभी तक किसी पक्ष ने भी स्थानीय थाना में लिखित शिकायत नही दिया है ।

सूत्रों के अनुसार सिजुआ मोड़ सकलदेव सिंह चौक पर शनिवार की संध्या दो अवैध कोयले के कारोबारियों के बीच लगभग 15 राउंड गोली चलने की सूचना है । घटना में 17 वर्षीय साहिल खान नामक एक युवक को गोली लगी है, जिसे परिजनों ने आनन- फानन में किसी निजी अस्पताल लेकर भागे, जहाँ उसकी मौत हो गयी । फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है और दोनो ओर से लोगो की काफी संख्या में भीड़ जमी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *