झरिया । सावधान यदि आप झरिया बाजार मार्केटिंग करने आए हैं तो सावधान रहें । यहां कभी भी आप भरे बाजार एक अनजाने हादसे का शिकार हो सकते हैं । हम आपको ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि ऐसी कुछ घटनाएं हाल के दिनों में झरिया शहर में हो चुकी है । जिसमें दो सांडों के बीच कभी भी लड़ाई हो जाती है और इस लड़ाई के चपेट में आकर कभी लोग घायल होते हैं तो कई बार कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं । झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड में शनिवार की दोपहर 2 सांडों में भिड़ंत हो गई । दोनो सांडों में भिड़ंत के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । इसी दौरान वहां से गुजर रहा है एक लगभग 10 वर्षीय बच्चा सांडों की लड़ाई के चपेट में आ गया जिससे उसके जबड़े में चोट लग गई और वह घायल हो गया ।
कलावती पीड़ित बच्चे की परिजन,,,,,,,
मामले को लेकर कलावती ने बताया कि हम लोग मुकुंद में रहते हैं व बाजार करने के लिए झरिया बाजार आए थे । जिसके बाद चार नंबर पहुंचे थे कि अचानक से 2 सांडों के बीच लड़ाई हो रही थी और अचानक से एक सांड हमारी ओर दौड़ पड़ा, जिसके चपेट में आकर सिद्धू नीचे गिर गया, उसके जबड़े के नीचे टूडीडी में चोट आ गई । घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे चार टांके लगे हैं ।
