धनबाद । हावड़ा धनबाद रेल खंड बरमसिया पुल के नीचे एक कचरा चुनने वाले जम्मू तवी सियालदह ट्रेन के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरमसिया पुल के समीप एक कचरा का गोदाम है जहां उक्त व्यक्ति कचरा रखने के लिए रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे इसी दौरान सियालदह से आ रही जम्मू तवी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से उक्त युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना राजकीय रेल पुलिस एवं आरपीएफ को सूचित किया गया है जिसके बाद मौके पर आरपीएफ की पुलिस पहुंचकर राजकीय रेल पुलिस को शव को सुपुर्द करने की जाँच में जुटी हुई है ।
