धनबाद । गुरुवार की देर शाम गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियो मोड़ के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बताया कि टुंडी निवासी अजमल काजी दैनिक मजदूरी कर ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरियो मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
