धनबाद । कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वीटी इंफ्रा सोसाइटी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सोसाइटी ने भव्य रूप से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया। मौके पर उपस्थित वीटी इंफ़्रा के निदेशक दीपेश जे ठक्कर ने बताया कि कोलाकुसमा बलियापुर बायपास रोड स्थित 15 एकड़ परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी भव्य तरीके से कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित हुआ।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में कान्हा थीम पर फैंसी ड्रेस कंपटीशन, भजन तथा दही-हांडी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। बाद में सम्मानित अतिथियों को वीटी इंफ़्रा की निदेशक लाता ठक्कर ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया । कार्यक्रम की शुरुआत में 0-5 वर्ष के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कान्हा के वेश में फैंसी ड्रेस कम्पटीशन में शामिल हुए। जिसमे 40 बच्चों ने भाग लिया।
उसके उपरांत 0-7 वर्ष के 42 बच्चों ने गीत संगीत कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर अपनी प्रस्तुति दिया।
आयोजन में 0-12 वर्ष के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के गीत पर डांस कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 7 टीमों ने दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें 25 फीट की ऊंचाई पर टंगे हुए माखन भरे हांडी को तोड़ा गया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए बच्चों को सम्मान पत्र के अलावा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन ईशा गर्ग और खुशी महथा तथा अतिथियों का स्वागत आरके गर्ग ने किया। कार्यक्रम का समापन हितेश जे ठक्कर ने किया।
मालूम हो कि वीटी इंफ्रा सोसाइटी 15 एकड़ द्वारा बलियापुर रोड में हर वर्ष सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में भव्य आयोजन होता है। जहां कोयलंचलवासियों को दही-हांडी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। आयोजन में करीब 25 फुट की ऊंचाई पर दही-हांडी झूलती है। जिसमें कई ग्रुप के युवा अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मटका तोड़ने की प्रतियोगिता में शिरकत करते हैं। कार्यक्रम में विजेता टीम को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। वहीं जिले के विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने कान्हा थीम पर फैंसी ड्रेस और डांस कंपटीशन में भाग लेते हैं। जिन्हें गणमान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। आयोजन की तैयारी में दीपेश जे ठक्कर, आरके गर्ग, शंकर बनर्जी, दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कौशल, अजय कुमार, शुभोमय भट्टाचार्य, अनुपम मेहता, झूमा मेहता, ओपी यादव, रवि कुमार, उमेश मंडल, श्याम बिहारी सिंह, बंटी सिंह सहित दर्जनों लोग जुटे हुए हैं।
