बलियापुर । सालपातरा गांव में पीडीएस दुकानदार जीवन ज्योति समूह द्वारा लाभुकों के बीच अगस्त माह का राशन वितरण नहीं किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को दुकानदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। लाभुको में रंजीत मंडल, अंगूरा देवी, आदोरी देवी, शेफाली मंडल, सुखलाल टुडू, विजय मंडल, मानिक मंडल, राजा मंडल, विनोद मंडल का कहना है कि अगस्त माह का राशन नहीं दिया गया। दुकानदार द्वारा राशन के लिए उनसे पर्ची कटवा ली। लाभुको द्वारा हो हंगामा करने पर दुकानदार ने एक-दो दिनों में राशन वितरण करने का भरोसा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 1 किलोमीटर दूर अपने घर में लाभुकों को ऑनलाइन पर्ची दिए जाने का आरोप लगाया है। जीवन ज्योति समूह के नाम पीडीएफ दुकान आवंटित है।
एमओ मदन सिंह का कहना है कि मामले को ले दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बावजूद मामले को ले दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समूह की महिलाओं का कहना है कि चावल आवंटन नहीं होने से वितरण नहीं हो पाया है। एक-दो दिनों में चावल का वितरण कर दिया जाएगा।
