झरिया । झरिया के चार नंबर स्थित श्री श्री मां मंगला चंडी सेवा समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । आपको बता दें कि 6 अगस्त को बालकृष्ण प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों को मनमोहक कृष्ण रूप सजजा में सजाया गया । वहीं दूसरे दिन 7 सितंबर को झांकी स्टेज प्रोग्राम कार्यक्रम होगा, जिसमें पूरेलिया, चास व रांची के कलाकार हिस्सा लेंगे । वही चंद्रयान 3 की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। जन्माष्टमी के अवसर पर चन्द्रयान थ्री के साथ कई आकर्षक झांकियां देखने को मिली। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने झरिया के इस प्राचीन मंदिर में पोहुचकर मत्था टेका और मंदिर की साज सज्जा व आकर्षक झांकियो का नजारा देखा। भाजपा नेत्री ने कोयलांचल वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की सुभकामनाए दी साथ ही मंदिर कमेटी के लोगो को उनके इस प्रकार के सराहनीय कार्य को लेकर प्रसंशा भी की ।
