बलियापुर । बलियापुर कुम्हार टोला के जितेन रजक के पुत्र रिंकू रजक 30 वर्ष की मौत वर्मण अस्पताल विजयबाड़ा मे होने के बाद मंगलवार को उसका शव बलियापुर पहुंचा। शव पहुंचते ही बलियापुर में मातम पसर गया। मृतक की मां गीता देवी, पत्नी सुशीला देवी समेत परिजनों का बुरा हाल है। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है। खबर पाकर झामुमो नेता धरनीधर मंडल, प्रमुख पिंकी देवी, आशीष महतो, शैलेन मंडल, गोउर मंडल, उप मुखिया उमेश महतो, धनंजय मंडल,सुबल गोराई, किरण देवी, पार्वती देवी,कमला देवी, गौतम गोराई, अजय गोराई, सुकुमार रजवार आदि घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। मृतक रिंकू रजक व उसका भाई विक्रम रजक 1 अगस्त को काम करने के लिए आंध्रप्रदेश गया हुआ था। रविवार को उल्टी होने के कारण वर्मण अस्पताल विजयबाड़ा में भर्ती हुआ। रात करीब 10ः07 मिनट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *