झरिया । मंगलवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में मेरा बूथ, मेरा गौरव अभियान वॉर्ड संख्या 43 के अध्यक्ष शेख सोहराब ने झरिया थाना मोड़ में रखी । जिसमें वॉर्ड 43के अंतर्गत पड़ने वाली 17 बूथों पर मज़बूत कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया । उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवम सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें सभी ने मिलकर 17बूथों पर एक अध्यक्ष और दो महा सचिव चार सचिव और तीन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया है टोटल 10 की कमिटी होगी जिसमें एक महिला पदाधिकरी अनिवार्य होगी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शादीक अमिन मिर फिरोज रवि सिंह संजीव सिंह आफताब आलम साथ ही दर्जनों लोगों उपस्थित थे ।
