धनबाद । रविवार की देर रात धनबाद सरायढेला से मेमको मोड़ जाने वाली आठ लेन सड़क पर भेलाटॉड के समीप एक कार और दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बाइक सवार गोविंदपुर के मोरंगा निवासी अजय मंडल, उत्पल मंडल, बाबुल मंडल, और मुकेश रजक जख्मी हो गए।

वही ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड के गौतम मंडल ने आनन – फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया। जहां से दो लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वही अजय और मुकेश रजक को निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। जहां मुकेश रजक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *