धनबाद । कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वीटी इंफ्रा सोसाइटी की एक बैठक हुई। जिसमें सोसाइटी की नारी-शक्ति टीम ने भव्य तरीके से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के आयोजन का निर्णय लिया।

मौके पर उपस्थित दीपेश जे ठक्कर ने बताया कि कोलाकुशमा बलियापुर बाईपास रोड स्थित 15 एकड़ परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी भव्य तरीके से कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित होगा। आयोजन 6 सितंबर को शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। जिसे सोसाइटी की नारी-शक्ति के देखरेख में पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूल के बच्चे हिस्सा लेंगे। जन्मोत्सव कार्यक्रम में कान्हा थीम पर फैंसी ड्रेस कंपटीशन, भजन तथा दही-हांडी प्रतियोगिता होगी। जिले के नामी-गिरामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन पूरी तरह अत्याधुनिक साज-सज्जा से परिपूर्ण रहेगी।

मालूम हो कि वीटी इंफ्रा सोसाइटी 15 एकड़ द्वारा बलियापुर रोड में हर वर्ष सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भव्य आयोजन करता है। जहां कोयलांचल वासियों को दही-हांडी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होता है।

आयोजन में करीब 25 फुट की ऊंचाई पर दही-हांडी झूलती है। जिसमें कई ग्रुप के युवा अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मटका तोड़ने की प्रतियोगिता में शिरकत करते हैं। कार्यक्रम में विजेता टीम को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।

वहीं जिले के विभिन्न स्कूलों के नन्हे मुन्ने कान्हा थीम पर फैंसी ड्रेस और डांस कंपटीशन में भाग लेते हैं। जिन्हें गणमान्य नागरिकों द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।

आयोजन की तैयारी में दीपेश जे ठक्कर, आरके गर्ग, शंकर बनर्जी, दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, कौशल, अजय कुमार, शुभोमय भट्टाचार्य, अनुपम मेहता, झूमा मेहता, ओपी यादव, रवि कुमार, उमेश मंडल, श्याम बिहारी सिंह, बंटी सिंह सहित दर्जनों लोग जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *