कतरास । लिलौरी मंदिर में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से पत्रकारों ने अपने साथी को दी बिदाई। सड़क दुर्घटना में घायल वरीय पत्रकार विमल चक्रवर्ती का इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। निधनोपंरात रविवार को प्रेस क्लब, कतरास एवं ग्रामीण पत्रकार संघ के पत्रकार साथी सलानपुर उनके पैतृक घर पहुंचे, जहां धक्का मारने वाले गाड़ी मालिक को बुलाया गया। जहां काफी लंबा बातचीत के उपरांत मृतक विमल चक्रवर्ती के परिजन को 7 लाख रुपया देने पर सहमति बना। मामले में क्लब के पत्रकारों के तल्ख तेवर के बाद गाड़ी मालिक ने सम्मान जनक सहयोग राशि देने पर सहमति जताया, जिसके बाद मृतक की पत्नी को तत्काल नगदी 50 हजार एवं 6 लाख 50 हजार का चेक सौंपा गया। जिसके बाद विमल चक्रवर्ती को लिलौरी मंदिर मुक्त धाम में अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पत्रकार गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *