धनबाद । निरसा अनुमंडल क्षेत्र के गल्फरबाड़ी ओपी अंतर्गत मोहुलबना कॉलोनी के रहने वाले दो युवक रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गए। जिसके कारण दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए । घटना के सम्बंध में बताया जा रहा हैं कि गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के रहने वाले सूरज मल्लाह एवं उसका दोस्त अमन कुमार बाईक से अपने घर की ओर जा रहा था तभी राष्ट्रीय राज्य मार्ग NH2 पर तेज आवाज के साथ ब्रजपात हुई जिससे बाईक सावर दोनों गिर पड़े। ग्रामीणों की सहयोग से दोनों युवकों को स्थानिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया हैं। इधर सूचना पर कुमारधुबी पुलिस मौके पर अस्पताल पहुची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *