धनबाद । रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर फुटओवर ब्रिज से एक युवक के रविवार की दोपहर नीचे खड़ी ट्रेन की छत पर गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि धनबाद रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से एक युवक नीचे गिर पड़ा। जिससे वह हाई टेंशन तार से टकराते हुए रेल ट्रैक पर खड़ी एक ट्रेन की छत पर गिर पड़ा। घटना में युवक को गंभीर चोटें आयी। घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस और स्टेशन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां उसे ट्रेन की छत पर से उतारा गया और इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेज दिया गया। युवक का नाम आकाश कुमार मोदी बताया जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग पर एक युवक कुछ अप्रत्याशित हरकत कर रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ब्रिज से नीचे गिर गया। हालांकि घटना में घायल युवक की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *