कतरास। तिलाटांड क्षेत्रीय अस्पताल कॉलोनी सह महिला थाना के समीप बंगला नंबर बी एल जी – 03 से शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने एक कमरे के ट्रंक में रखे पीतल कांसा के लगभग 60-65 किलोग्राम वजन के ( छठ पूजा ) बर्तन की चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित मूल्य करीब 60 / 65 हजार बतायी जा रही है,भुगतभोगी घटना के वक्त गांव गये हुये थे,गांव से लौटने के बाद गृहस्वामी अभियंता चन्देश्वर महतो ने घटना की लिखित शिकायत कतरास पुलिस से की,सूचना के बाद कतरास पुलिस घटना की जायजा लिया । घटना से कॉलोनी के निवासियों में भय व्याप्त है कि बगल में महिला थाना होने के वावजूद चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। लगता है कि चोरों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है।
