धनबाद । झारखंड में धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालाडीह मोड जीटी रोड पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहां पर एक ट्रक एवं टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई और इसकी चपेट में कई लोग आ गए जिसमे मोटरसाइकिल सवार भी शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन लोग ट्रक पर लोड कोयले की मलबे में तीनों लोग दबे हुए हैं। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
मरने वाले सख्स का नाम पेट्रोल पंप कर्मी किसुन सिंह एवं ब्लैक डायमंड हार्डकोक भट्टे का मजदूर लालमोहन किस्कू बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार डिवाइडर मैं अवैध कटिंग के वजह से आए दिन यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है इन दोनों न के सिक्स लेनिन का भी कार्य चल रहा है जिसके वजह से सड़क निर्माण की सामग्री यत्र तत्र डंप किया हुआ है जबकि जिन जगहों पर आवश्यक सूचना पट्ट होने चाहिए वह नहीं लगाए गए हैं। रिस्क में एक जेसीबी को लगाया गया है और अब तक दो शव को निकालने में सफलता मिली है। मौके पर स्थानीय गोविन्दपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार,बीडीओ संतोष कुमार NHAI के कर्मियो के अलावे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन ने लगभग दो घंटे बाद डिवाइडर बन्द करने एवं उचित मुआवजा का आश्वासन दे समझा बुझाकर जीटी रोड जाम खत्म करवाया।
