धनबाद । धनबाद जिले में अपराधियों का तांडव दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है । धनबाद में बेखौफ अपराधी कभी भी, कहीं भी, किसी भी समय गोलीबारी कर फरार हो जाते हैं ।वहीं पुलिस के द्वारा बीच-बीच में कुछ अपराधियों को पकड़ कर धनबाद जिले को अपराधियों से छुटकारा मिलने का दावा किया जाता है लेकिन, फिर कुछ दिनों में किसी दूसरे जगह किसी और कारोबारी के प्रतिष्ठान पर गोलियां चल जा रही है । जो जिला प्रशासन के ऊपर कई सवाल खड़े कर रहे हैं । ताजा मामला मंगलवार की देर शाम बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार फायरिंग की घटना हुई । घराना ज्वेलर्स के सामने अज्ञात बाइकसवार अपराधियों ने गोलीबारी कर एक बार फिर व्यवसायियों मैं दहशत फैलाने का कार्य किया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुराना बाजार की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक दुकान के सामने पहुंचे। जहां घराना ज्वेलर्स को निशाने पर लेकर फायरिंग किया और फरार हो गए। लोगों का कहना है कि बाइक सवार अपराधी बैंक मोड की ओर भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा- तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है ।
