कतरास । पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी 2 नंबर गोपालीचक में संचालित सिंह नेचरल आउटसोर्सिंग कंपनी में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह चार राउंड फायरिंग और दो जिन्दा बम फ़ेंक कर पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा वर्चस्व कायम करने के नियत से आउटसोर्सिंग में घुसे और आउटसोर्सिंग में खड़े पानी टेंकर में चार राउंड गोली चलाई,जबकि दो जिंदा बम भी फेंका दिया.वही इस घटना से किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कोयला चोर माइंस से कोयला चोरी कर पास के बस्ती में रखते थे जिसका विरोध ग्रामीण करते थे उसी विरोध का खामियाजा भुगतना पड़ा. वही घटना स्थल पर पुटकी पुलिस पहुँचकर अवशेष बम को अपने कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गयी है. पुटकी थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने कहा कि अपराधियों कि धर पकड़ के लिए छापामारी जारी है जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होगी।
