कतरास । कोयलांचल क्षेत्र में पुलिस भी सुरक्षित नजर नहीं आ रही है। एक और दो दिनों पहले धनबाद बैंक मोड में कुछ टोटो चालकों द्वारा धनबाद पुलिस पर हमला कर दिया गया था, वहीं मंगलवार को कतरास थाना क्षेत्र पचगढी बाजार में जाम हटाने गए कतरास थाना के सिपाही पर टोटो चालक ने हमला कर दिया। एवं हाथापाई के दौरान सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। मोबाइल और हथियार छीलने का प्रयास किया गया। चार-पांच जवानों ने मिलकर टोटो चालक को काबू किया और पड़कर थाने में बैठाया। उसके बाद भी टोटो चालक का तेवर कम नहीं हो रहा था, और बार-बार पुलिसकर्मियों को फंसा देने की धमकी दे रहा था।

बताते चले कि रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण बाजार में काफी भीड़ थी। सभी तरफ सड़क जाम का नजारा था इसी बीच टोटो चालक सड़क पर टोटो लगाकर कहीं गया हुआ था ,जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे उसे टोटो हटाने के लिए कहा तो चालक द्वारा बहस बाजी की जाने लगी। बकझक के साथ देखते ही देखते हाथापाई में उतर गया टोटो चालक और टोटो चालक के द्वारा एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई एवं धक्का मुक्की की गई। फिलहाल कतरास पुलिस के द्वारा टोटो एवं टोटो चालक को कतरास थाना ले आया गया है। टोटो में कोयले की खाली बोरियां रखी हुई है, देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि टोटो चालक कोयला ढोने का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *