कतरास । तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद भूमि आउटसोर्सिंग में मंगलवार को हरि रवानी नामक 55-60 वर्षिय एक व्यक्ति बंद भूमि माइंस में गिरने से घायल हो गया ,जिसे तेतुलमारी पुलिस ने इलाइज के लिये धनबाद भेज दिया। सनद रहे की 23 मार्च 2023 को 5 लोग की दबने से मौत व एक दर्जन घायल होने का मामला को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधानसभा में आवाज उठाई थी, जबकि 17 जून 2023 को तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने से पाण्डेयडीह 6 नंबर बस्ती के लोग को विस्थापित करने का मामला अभी तक अधर में लटका हुआ है।आज हुई घटना के बाद कोयला काट रहे सैकड़ो लोग भाग खड़े हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *