निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आल इंडिया लॉ कानसे फेडरेसन के संस्थापक सह रास्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार एवं झारखण्ड विधिलिपिक महासंघ के संस्थापक सह मुख्य महासचिव पदम कुमार भट्ट की लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। खबर सुनकर जामताड़ा लिपिक महासंघ ने दुख जताया। जामताड़ा लिपिक महासंघ के अध्यक्ष माणिक पंडित ने बताया कि स्व० भट्ट आजीवन विधिलिपिको के सर्वागीण विकास के लिए अपने जीवन के अंतिम समय तक संघर्शील रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है।

स्व० भट्ट के मृत्यु के अंतिम समय पर फेडरेसन एवं महासंघ के प्रभारी मुख्य महासचिव प्रशांत बनर्जी, महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में धनबाद विधिलिपिक संघ के अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष गंगेश्वर महतो एवं सरयु प्रसाद यादव, सचिव हृदय कुमार लाला, पूर्व सचिव कन्हैया राय, पूर्व सम्मानित अध्यक्ष बसंत जोशी, आस्तिक मंडल झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के को चैयरमैन राधेश्याम गोस्वामी, धनबाद बार संघ के कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी सहित अनेक अधिवक्तागण एवं विधिलिपिक सदस्य उपस्थित थे। स्व० भट्ट जी तीनो अधिवक्ता पुत्र उदय कुमार सह. अभय कुमार मह एवं अजय कुमार भट्ट, पुत्री पूनम देवी सहित परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने मृत आत्मा के शान्ति के लिए अपनी अपनी श्रधा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *