पलामू । सोमवार की रात पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, घटना में तेज रफ्तार कार ने 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया । जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व अन्य कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जो सावन माह के आखिरी सोमवार के अवसर पर गांव में किया गया था, वहीं से भक्तों का एक समूह वापस घर लौटा रहा था जिस दौरान यह भीषण हादसा हुआ । पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार मध्यरात्रि को राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बरांव गांव में हुई।उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग सावन माह के आखिरी सोमवार के अवसर पर गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया, ” हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। घायलों का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक कार को एक किलोमीटर दूर छोड़ कर फरार हो गया । उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त उदल चौरसिया (34), रोहित चौरसिया (45) और मधु मेहता (30) के रूप में की गयी है।
