झरिया । आगामी सितंबर माह में होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर पूरे कोयलांचल में इसकी तैयारियां जोरों पर है । वही 4 नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित श्री श्री मां मंगल चंडी मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही है । आपको बता दे की सन 1972 से बेहद आकर्षक रूप से मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन लगातार होता रहा लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव को सादगी के साथ मनाया जा रहा था और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा था । लेकिन वर्ष 2023 से फिर से कार्यक्रम को भव्य तरीके से करने की तैयारी शुरू हो गई है । आपको बता दें कि इस दौरान 6 सितंबर को बालकृष्ण प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों को मनमोहक कृष्ण रूप सजजा में सजाया जाएगा । वहीं दूसरे दिन 7 सितंबर को झांकी स्टेज प्रोग्राम कार्यक्रम होगा, जिसमें पूरेलिया, चास व रांची के कलाकार हिस्सा लेंगे । वही चंद्रयान 3 की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।
1972 से भव्य रूप से हो रहा है जन्माष्टमी का आयोजन : राजकुमार अग्रवाल,,,,,,
वही भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सन 1972 से चार नंबर स्थित श्री श्री मां मंगल चंडी मंदिर प्रांगण भव्य रूप से जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है और इसी कार्यक्रम से बच्चे पैसों से मां मंगल चंडी मंदिर प्रांगण में विकास की धारा बही है । जन्माष्टमी कार्यक्रम के बीतने के बाद उससे बचे पैसों से मंदिर प्रांगण को बनाया गया है ।
