प्रतिनिधि
इचाक:चमेली झरना में मिले तीन शवों को हजारीबाग पुलिस ने शिनाख्त कर लिया है। एसपी चौथे मनोज रतन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि चमेली झरना से बरामद किए गए तीन शव बरही थाना क्षेत्र के करसो गांव निवासी सुनील कुमार के पुत्र पुत्री है। मृतकों में कर्ण कुमार (उम्र लगभग 12 वर्ष),
पुत्री रिया कुमारी (उम्र लगभग 10 वर्ष) एवं पुत्र आयशू कुमार (उम्र लगभग – 07 वर्ष) शामिल हैं ।

एस पी ने बताया कि मृतक बच्चों की माता कुंती देवी उम्र लगभग 26 वर्ष (पति-सुनिल कुमार / पिता धनेश्वर रविदास ) 21 अगस्त को अपने तीनो बच्चों के साथ अपने घर करसो ( बरही) से अपनी बहन की घर तिलिर करमा जो पदमा ओ०पी० अन्तर्गत पडता है जाने के लिए निकली थी। और
24 एवं 25 अगस्त को कुंती देवी के तीनों बच्चों का शव चमेली झरना ईचाक / पदमा ओ०पी० अन्तर्गत मिला है।
कुंती देवी के बारे में अभी तक किसी तरह की कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हजारीबाग पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल गहराई से कर रही है। बताते चलें कि पदमा और इचाक थाना के सीमा क्षेत्र में स्थित चमेली झरना में एक के बाद एक तीन लाशों के मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। इससे पूर्व भी एक यूवक की मौत नहाने के क्रम में डूबने से हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *