कतरास ।बीसीसीएल एरियां 5 अंतर्गत तेतुलमुड़ी में अवैध कोयला ट्रकों में लोड करने की तयारी किया जाना था लेकिन भनक एरिया पांच सीआईएसएफ को लगी और अवैध भंडारण स्थल पहुंचकर कोयले को जप्त करते हुए स्थलों के पास बने घेराबंदी सहित अन्य सामानों को नस्ट कर दिया गया। सीआईएसएफ को अंधेरे में रखकर अवैध कोयले कारोबार किया जाना था। वहीं दूसरी और सिजुआ स्टेशन के समीप अवैध कोयले का भंडारण दो दिन पूर्व से किया जा रहा था कि सीआईएसएफ की भनक लगी और वहां भी सीआईएसफ में पहुंचकर कोयले को आटे की तरह पीस डाला , जिसे अवैध कारोबारीयो में हड़कंप मच गया , जवानों ने बताया कि अवैध कोयला भंडारण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा ,जैसे ही सूचना मिलेगी करवाई ईमानदारी पूर्वक किया जाएगा।

बता दे की 2 दिन पूर्व ट्रक का पति टूटने से अवैध कोयला गाड़ी को सीआईएसएफ ने धर दबोचा था , इसके बाद जोगता थाना में सपुर्द कर दिया गया था,कोयला कारोबारी द्वारा बार-बार मिनत की जा रही थी कि कोयला का पेपर है लेकिन सीआईएसएफ के सामने कोयला कारोबारियो का एक न चली थी। लगातार छापेमारी से कोयला कारोबारियों में हड़कप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *