बलियापुर । तिसरा के क्षेत्र के कुइयाँ कोलियरी शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन पूजा पाठ के बाद शुरू हुआ। आचार्य बव्वन मिश्रा जी के द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ कराया गया.

इस दौरान सिंदरी के लोकप्रिय विधायक माननिय श्री इन्द्रजीत महतो जी के धर्मपत्नी भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी भी अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर पूजा की कुइयाँ कोलियरी वासियों सुख समृद्धि तथा विधायक जी जल्द स्वस्थ होने की कामना की कहा कि धर्म कर्म से मानसिक तनाव दूर होता है। हरे राम हरे कृष्ण , हर हर महादेव, जय श्रीराम के उदघोष से पूरा कुइयाँ कोलियरी क्षेत्र गूंज उठा। सीताराम पागल और रामानंद विश्वकर्मा द्वारा लोदना से आये भजन मंडली की टीम ने हरे राम, हरे राम,राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे की धुन ऐसा छेड़ा कि उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए.

इस भक्तिमयी कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक मिंटू साव श्याम बिहारी शाव, विनोद प्रजापति, ओम प्रकाश प्रसाद, सुशील सिंह, बी. के. सिंह,चीतरंजन सिंह, बिजय सिंह, गणपति सिंह परवेश, प्रदीप महतो,अशोक महतो एवं मंदिर के सभी भक्तों उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *