कतरास । धर्माबांध ओपी अंतर्गत बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया के महज 500 मीटर दूरी में धर्माबांध बस्ती और सोनारडीह के मुख्य सड़क के किनारे बीती रात अचानक 25 से 30 फीट का एक गोफ बन गया. गोफ के किनारे एक पेड़ जमींदोज हो गई. और उसमें से कार्बन डाइऑक्साइड गैस का रिसाव होने लगा. खुली जगह होने के कारण गैस रिसाव का प्रभाव नहीं हुआ. इस कारण से हालांकि किसी का हताहत नहीं हुआ है. बताया जाता है कि अहले सुबह जब राहगीर उसे रोड से आना जाना कर रहे थे तो लोगों ने गोफ को देखकर भयभीत हो गए. इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुआ तो धीरे-धीरे सभी घटनास्थल पर पहुंच गये.
गांव के लोगों का कहना था कि इस रास्ते से करीब 20000 की आबादी के गांव है, जो इस रास्ते से आना जाना करते हैं.

धर्माबांध बस्ती, आम बागान बस्ती, नीचे देवघरा बस्ती, उपर देवघरा बस्ती, बाडूघुटू बस्ती आदि के गांव के लोग आना-जाना करते हैं. इसकी सूचना जब बीसीसीएल प्रबंधन प्रोजेक्ट आंफिसर सुमन कुमार सोरन को मिली तो आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे और गोफ की भराई कार्य शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *