कतरास । तेतुलमारी कोलियरी के पीएसटी 2 नंबर खदान में इंजीनियरिंग का खाता व हाजरी अलग बनबाने के लिये को लेकर पी एस टी 2 नंबर खदान में कोलकर्मियो ने जमकर बवाल काटा, इस दौरान प्रबंधन के साथ काफी गरमा गर्मी हुई,बाद में कोलियरी प्रबंधन संतोष कुमार चौधरी ने मजदूरों के सभी जिम्मेदारी लेने के आश्वाशन देने के बाद मामला शांत हुआ। ए सी एम रामु प्रसाद ने कहा कि मुझे इंजीनियरिंग बिभाग से मुझे मतलब नही है,जबकि कर्मियों ने कहा कि पी एस टी माइंस में कोई बात होती है तो इसका जिम्मेवारी किसका रहेगा। पी एस सी खदान के ए सी एम रामु प्रसाद ने कहा कि फॉर्म सी में साइन नही करेंगे,जबकि कर्मियों ने कहा कि जब किसी तरह की कोई घटना दुर्घटना होगी तो उसका जिम्मेदारी कौन लेगा।

श्री प्रसाद ने कहा कि कोलियरी प्रबंधक के आदेशानुसार उक्त निर्णय लिया गया है,जबकि कोलियरी प्रबंधक संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि पी एस टी के सभी कर्मियों की जिम्मेदारी मेरी हुई के आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुआ। मौके पर
खगेन्द्र रवानी,शाहजादा हुसैन,मनोज साव,अशोक मल्लाह, उमेश पांडेय, तपेश्वर दास,शमशेर आलम,गुरदास शर्मा,राजेन्द्र सिंह,श्याम सिंह,शंकर सिंह,बिजय मिस्त्री,मंटू रजवार,चुनचुन सिंह,चुन्नू पासवान,उस्मान, रंजीत सिंह, असरफ,मंसूर, गजाधर मल्लाह,सिद्दकी सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *