झरिया । धनसार पुल अनुग्रह नगर के समीप जगदम्बा डेकोरेटर कार्यालय मे तीन माह से संचालित अवैध लाटरी के अवैध अड्डा पर बैंक मोड़ पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी की।यह छापेमारी पुलिस के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर हुई। पुलिस ने संचालक सहित दस लोगों को धर दबोचा है।मौके से पुलिस ने 900 अवैध लाटरी टिकट,14460 रूपए नगद, 10 मोबाइल, एक टार्च व तीन बाइक बरामद किया गया।छापेमारी के बाद पकड़े गए लोगों को धनसार थाना को सूपूर्द कर दिया गया।जहां धनसार पुलिस इनलोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने मे जुट गई है।पकड़े गए लोगों मे शामिल है।यहां झरिया के समीर द्वारा अवैध लाटरी का संचालित किया जा रहा था।बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे ने बताया कि यह कारवाई पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर किया गया।
इन्होंने बताया की यहां कई माह से अवैध लॉटरी का संचालन किया जा रहा था। जगदम्बा डेकोरेटर्स मे एक वाहन से लाटरी प्रतिदिन शाम को करीब सात बजे लाया जाता था।इसके बाद धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी ,नई दिल्ली, जोड़ाफाटक, गांधी रोड, बरमसिया, पतराकुली,मनईटाड़ इलाके से एजेंट आकर लाटरी ले जाते थे।इसके बाद अपने अपने क्षेत्र मे बेचते थे।यह धंधा धनसार पुलिस के मिलिभगत से संचालित किया जा रहा था।जहां स्थानीय लोग इसकी शिकायत कई बार वरीय पुलिस अधिकारी को दी थी।इसलिए इस छापेमारी मे धनसार पुलिस को शामिल नहीं किया गया।छापेमारी के बाद पकड़े गए लोगों को धनसार थाना को सूपूर्द किया गया।
हिरासत में लिए गए लोग,,,,,
चंदन कुमार,शिव कुमार, प्रदीप कुमार,रोहित कुमार, आकाश कुमार,मो.वशीर,भरत भुईयां, सरयु भुइयां, प्रकाश भुईयां एवं मो. वशीर इकबाल उर्फ सोनू शामिल है।
