कतरास । तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पास निवासी शम्भूनाथ वर्मा ने 24 अगस्त को लिखित आवेदन पर तेतुलमारी थाना कांड संख्या 45/2023 दर्ज कर एक टीम बनाकर तत्काल छापेमारी करने पर तेतुलमारी पुलिस ने चन्दौर पहाड़ी से कुंदन कुमार ठाकुर के निशानदेहि पर शमशाद आलम को एन टी सी 4 नंबर व दोनों के निशानदेही पर चोरी के बैटरी खरीदने वाला नया बाजार कबाड़ी पट्टी धनबाद निवासी मो सफीक को गिरफ्तार कर चोरी के 4 बैटरी भी पुलिस ने बरामद किया। उक्त बातें बाघमारा एस डी पी ओ निशा मुर्मू ने सिजुआ कार्यालय में प्रेस को संबोधिक्त करते हुये कहा।
भुगतभोगी शम्भू नाथ वर्मा का टोटो संख्या जे एच10 सी डी- 4105 से 6 वाल्ट का 4 बैटरी चोरी का मामला तेतुलमारी थाना में दर्ज किया गया था। छापेमारी टीम में तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव,पु अ नि श्रवण राम हवलदार बाबूलाल मराण्डी, ब्रह्मदेव यादव व मृत्युंजय खालको शामिल थे।
