कतरास । जमीन हमारा कार्य तुम्हारा नही चलने देंगे।बेलदारिया के रैयत ने पत्रकार को बताते हुए कहा कि 1991 में पैकेज डील में प्रबंधन ने नोंकरी मुआवजा दिया लेकिन बस्ती के 12 का नियोजन बाकी है ,जिसे प्रबंधन तत्काल दे और सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करे उक्त बातें बस्ती के रैयत अशोक चौहान ने कहा कि बेलदारिया बस्ती के पैकेज ड्रिल के स्वर्गीय नेता पूर्व सांसद राजकिशोर महतो ने किसी को अधिकृत नही किया है 28 को कुछ लोग बंदी करके हमसबों के पेट पर लात मारने का प्रयास कर रहे है,पूर्व पार्षद मो जसीम ने कहा कि बेलदारिया बस्ती के रैयतों के जायज मांगो को प्रबंधन अविलम्ब पूरा करे नही तो बाध्य होकर बेलदारिया बस्ती के लोग आंदोलन के रुख अपनाने को तैयार होंगे।विष्णु महतो ने कहा कि गरीब गुरवा के जायज मांग को हर हाल में प्रबंधन को मानना होगा,28 की बंदी गलत है।
प्रेस वार्ता में अशोक चौहान, मो जसीम,विष्णु महतो,संतोष चौहान, बंटी चौहान, बैजनाथ चौहान, अजय चौहान,पप्पू सहाय, राजकुमार , सिकन्दर ,बिरजू,महेंद्र,तुला देवी, प्रेमा देवी, सोनी देवी, कमला देवी, सोनिया देवी मौजूद थी।
