झरिया । शुक्रवार को धनबाद जिला युवा कांग्रेस के महा-सचिव जितेंद्र मोदक जी जो झरिया ऊपर राजवाड़ी निवासी थे। लगभग एक सप्ताह से दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में ब्रेन हेमरेज के कारण इलाजरत थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री छोड़ गए जितेंद्र मोदक बहुत ही मिरदू भाषी मिलनसार स्वभाव के थे कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे झरिया थाना शान्ति समिति के सक्रिय सदस्य भी थे।

उनका अचानक जाना कांग्रेस पार्टी के लिय अपूर्णीय क्षति है। उनके पार्थिव शरीर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह जी एवम कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेस जनों ने कांग्रेस पार्टी का झण्डा ओढ़ा कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आत्मा की शान्ति के लिय प्रार्थना की गई।

संतोष कुमार सिंह जी ने कहा कि जितेंद्र मोदक जी की मृत्यु आत्मा को झकझोर दीया है कांग्रेस पार्टी के पिलर थे। पार्टी के लिय अपूर्णीय क्षति हैं। ईश्वर से प्रार्थना है अपने चरणों में स्थान दे। सोकाकुल परिवार को साहस प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव, महेश शर्मा, शिक्षाविद संजय पाठक, जिला महासचिव अशोक बरनवाल,दीपक शर्मा, झरिया अनुसूचित कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पासवान, कृष्णा पटेल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *